खूबसूरत लड़की | मरमेड स्टोरी इन हिंदी

खूबसूरत लड़की(Jalpari ki kahani)

मरमेड स्टोरी इन हिंदी : दोस्तों वेसे तो जलपरी का कोई अस्तित्व नहीं है लेकिन फिर भी कुछ रिसर्च Jalpariyo ki kahaniya बताते हैं | यह भी उन्हीं इवेंट्स से प्रेरित होकर यह कहानी लिखी गई है | मुझे उम्मीद है, आपको यह कहानी पसंद आएगी | एक बार एक लड़का जिसका नाम रोहित था, समुद्र के किनारे बैठकर पानी की लहरों को उछलते हुए देख रहा था। तभी अचानक समुद्र के बीचों-बीच एक खूबसूरत लड़की नज़र आती है और फिर अचानक वापस पानी में चली जाती है। लड़का यह देखकर आश्चर्यचकित हो जाता है। वह भागते हुए समुंदर के नज़दीक पहुँच कर चारों तरफ़ नज़र घुमा कर, उसे देखने का प्रयास करता है। लेकिन उसे पानी के अलावा कुछ दिखाई नहीं देता। बहुत देर के बाद वह निराश होकर घर वापस आ जाता है। उसे लगता है, कि यह उनका भ्रम होगा। भला समुंदर के इतने अंदर कोई कैसे तैर सकता है। रोहित के पिता, एक जीव वैज्ञानिक हैं और उसकी माँ एक घरेलू महिला है। सुबह उठने के बाद रोहित की माँ उसे नाश्ता करने के लिए उसके कमरे से बाहर बुलाती है। रोहित अभी भी सो रहा होता है। माँ उसके कमरे में जाती है और उसे उठाते हुए कहती है। “बेटा इतनी देर तक क्यों सो रहे हो। रोज़ तो तुम जल्दी उठ जाते हो”। रोहित आँख मलते हुए जवाब देता है। “माँ मैं रात भर सो नहीं पाया”। माँ ने बेटे से पूछा। “क्यों बेटा क्या हुआ। कोई परेशानी है क्या” ? रोहित ने समुंदर वाली बात माँ को बता दी। लेकिन माँ ने अपने बेटे की बात को नज़रअंदाज़ कर दिया। उसे भी लगा, कि यह उसके बेटे का भ्रम होगा। नाश्ते के बाद रोहित तैयार होकर समुद्र के किनारे पहुँच जाता है। उसे पूरी उम्मीद होती है, कि आज भी उसे वह लड़की दिखेगी और होता भी कुछ ऐसा ही है। अचानक समुंदर के बीच में से दोबारा उसे वही लड़की नज़र आती है और रोहित के चेहरे में ख़ुशी झलकने लगती है। वह भागते भागते समुंदर के नज़दीक पहुँच जाता है |

खूबसूरत लड़की mermaid story
https://pixabay.com/

रोहित ज़ोर से आवाज़ लगाता है। “कौन हो तुम। क्या नाम है तुम्हारा” ? लेकिन वह कोई जबाब नहीं देती और समुद्र के अंदर चली जाती है। रोहित उसके इंतज़ार में शाम तक बैठा रहता है। कई घंटों इंतज़ार के बाद रोहित हताश होकर अपने घर वापस जाने लगता है। तभी शांत समुंदर में एक बड़ी सी लहर दिखाई देती है और तभी वह लड़की रोहित की तरफ़ एक मोती फेंकती है और रोहित जैसे ही उस मोती को उठाता है मानो उसे उस लड़की के बारे में सारी बातें पता चल जाती है। रोहित को ऐसा लगता है। जैसे उस लड़की से उसका कई वर्षों का रिश्ता है। उस मोती की वजह से रोहित उस लड़की के दिमाग़ में चल रही बातों को भी महसूस करने लगा। रोहित शाम होने के बाद घर आ गया। लेकिन उसका मन समुंदर के किनारे ही लगा था। दूसरे दिन सुबह उठते ही रोहित समुद्र जाने को तैयार हो गया। उसकी माँ ने उसे नाश्ता करने को कहा। लेकिन काम की जल्दी बताकर वह घर से निकल गया। रोहित को उस लड़की के दिमाग़ के संकेत समझ में आने लगे थे। उसे एहसास हो रहा था, कि वह लड़की उसे बुला रही है और रोहित समुद्र के किनारे पर पहुँचते ही ज़ोर से चिल्लाने लगता है। “मैं आ गया। कहाँ हो तुम” ? लेकिन समुद्र मैं कोई नज़र नहीं आता है। सुबह से शाम हो जाती है, लेकिन आज रोहित को वह लड़की नज़र नहीं आती। रोहित उदास मन से अपने घर पहुँचता है। तभी उसके पापा अपनी अनुसंधान केंद्र प्रयोगशाला जा रहे होते हैं। वह अपने पापा को बाय कहता है और अपनी माँ से जाकर पूछता है। “आज पापा इतनी रात को अनुसंधान केंद्र क्यों जा रहे हैं”?

मरमेड स्टोरी इन हिंदी
image by istock.com
तभी रोहित की माँ बताती है। “अरे अभी उन्हें उनके प्रयोगशाला से फ़ोन आया था। तभी तुम्हारे पापा ने बताया की बताया कि समुद्र के किनारे एक जलपरी मिली है। जिसे रिसर्च सेंटर लाया गया है। रोहित के दिमाग़ में पहले ही ऐसे संकेत आ रहे थे, कि लड़की कोई मुसीबत में है। लेकिन रोहित को नहीं पता था, कि वह लड़की एक जलपरी है। लेकिन यह ख़बर जानने के बाद रोहित अपनी बाइक उठाकर अपने पापा के अनुसंधान केंद्र प्रयोगशाला पहुँच जाता है। अनुसंधान केंद्र में बाहरी किसी भी व्यक्ति को आने की अनुमति नहीं होती, लेकिन रोहित इतने बड़े वैज्ञानिक का बेटा है। इस वजह से उसे अंदर आने दिया जाता है। रोहित अंदर पहुँचते ही, अपने पापा से, उस जल परी को देखने की ज़िद करता है। रोहित के पापा उसे डांटते हैं। “तुम इतनी रात के यहाँ क्यों आए हो ? यहाँ उच्च स्तरीय बैठक चल रही है। तुम यहाँ से जाओ”। लेकिन रोहित अपने पापा के सामने हाथ जोड़कर विनती करने लगता है, कि उसे उस जल परी को देखना है। आज से पहले रोहित ने इस तरीक़े का व्यवहार नहीं किया था। उसके पापा को कुछ अजीब लगता है और वह रोहित को अंदर ले जाते हैं। जहाँ उस जलपरी को रखा गया है। रोहित जैसे ही अंदर पहुँचता है। वह जल परी कांच के टैंक में चारों तरफ़ तैरने लगती है। रोहित उसे देखते ही समझ जाता है, कि ये जलपरी वही लड़की है, जो समुद्र के किनारे उसे नज़र आयी थी। तभी जलपरी प्रेम भरी आँखों से रोहित की ओर देखती है और रोहित दौड़ते हुए कांच के टैंक के पास पहुँच जाता है। रोहित जलपरी की आँखों में लाचारी देखता है और सोचता है। इसे यहाँ से बाहर कैसे निकालूँ ? तभी रोहित के पापा उसे प्रयोगशाला से बाहर जाने को कहते हैं। रोहित आँखों के इशारे से जल परी को बाय कहता है। अब वह जलपरी के दिल की बात भी समझ पा रहा था। वह बहुत तक़लीफ में थी । वह आज़ाद होना चाहती थी।
jalpari ki kahani
image by google.com
लेकिन इतनी उच्च सुरक्षा के बीच में से जल परी को आज़ाद करना नामुमकिन है। रोहित का एक दोस्त इंटरनेट हैकर होता है। जिसकी मदद से रोहित साइंस वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र प्रयोगशाला का कंप्यूटर एक्सेस करवा लेता है। जिससे उसे पता चलता है, कि जल परी को अगले ही दिन दूसरे राज्य भेजा जाएगा और साथ ही रोहित यातायात का नक़्शा भी देख लेता है। वह अपने दोस्त के साथ उस जल परी को आज़ाद करने की योजना बनाता है। जिसके लिए वह एक ट्रक ड्राइवर और एक गोताखोर की मदद भी लेता है। योजना के अनुसार रोहित अपनी टीम के साथ दूसरे दिन ओवरब्रिज के पास इन्तज़ार करता है। जैसे ही अनुसंधान केंद्र की गाड़ी जलपरी को लेकर समुद्र के ऊपर से गुज़र रही होती है। रोहित ट्रक ड्राइवर को इशारा करता है और वह जलपरी ले जाने वाली गाड़ी को धक्का मार के पुल से नीचे गिरा देता है |
मरमेड स्टोरी इन हिंदी
image by google.com
और जैसे ही ट्रक समुद्र की गहराइयों में जाता है। वह गोताखोर ट्रक के गेट को ऑटोमैटिक कटर से खोल देता है। गेट खुलते ही कांच का एक्वेरियम पानी में तैरते हुए नीचे जाने लगता है और जैसे ही एक चट्टान से टकराता है और चारों तरफ़ कांच के टुकड़े, पानी में बिखर जाते हैं। इसी बीच ख़ूबसूरत जलपरी दिखाई देने लगती है। गोताखोर अपना काम होने पर समुद्र के किनारे पहुंचकर रोहित को सब कुछ बता देता है। जल परी के आज़ाद होने की बात सुनकर रोहित समुंदर के किनारे उछलने लगता है तभी वहां रिसर्च सेंटर के सुरक्षा अधिकारी आ जाते है और उसे गिरफ़्तार कर लिया जाता है।
Click For डरावनी कहानी
Jalpariyo ki kahaniya- जलपरी की स्टोरी

Leave a Comment