जलपरी की दुनिया | jalpari ki duniya | best story in hindi

जलपरी की दुनिया (best story in hindi):

Best Story in Hindi : एक बहुत विशाल समुद्र था, जहाँ जीवों की अलग ही दुनिया बसी थी | यहाँ भाँति भाँति के सुंदर जीव रहते थे और इन्हीं जीवों के बीच, एक बहुत ही ख़ूबसूरत, छोटी सी जलपरी की दुनिया ( jalpari ki duniya ) थी, जहाँ जल परियों का एक परिवार रहता था | जल परियाँ अक्सर रात के घने अँधेरे में निकला करती थीं | कभी कभी वह समुद्र के बाहर जाकर, आम लोगों के बीच, बिना किसी को पता चलें, रहकर भी आ जाया करती थी | ऐसा करते हुए उन्हें, कई साल बीत चुके थे | एक बार रात के समय एक गोताखोर, समुद्र के अंदर तैर रहा होता है | अचानक उसकी नज़र जलपरी पर पड़ती है | वह जलपरी का पीछा करते हुए आगे बढ़ता है और कुछ ही समय के बाद, वह जलपरी के महल तक पहुँच जाता है | महल को देखते ही, उसकी आंखें फटी रह जाती है, क्योंकि महल की दीवारें, सोने की नायाब कारीगरी से, सुशोभित लग रही थी | महल के दरवाज़े में, चमचमाते हीरे जड़े हुए थे और महल का फ़र्नीचर, नायाब आभूषणों से सजाया गया था | गोताखोर ने, आज से पहले ऐसा कुछ, कभी नहीं देखा था | इतनी बेशुमार दौलत देखकर, वह चकित हो जाता है | गोताखोर तैरते हुए, महल के तहख़ाने में चला जाता है |

जलपरी की दुनिया best story in hindi
Image by Niki Vogt from Pixabay

तहख़ाने में, जल परियों के छोटे छोटे बच्चे खेल रहे होते हैं, लेकिन गोताखोर को देखकर वह डर जाते हैं और चीखने लगते हैं | अपने बच्चों की चीख पुकार सुनकर, जल परियाँ तहख़ाने पहुँच जाती है, लेकिन गोताखोर की क़िस्मत अच्छी होती है | जलपरियों के आने से पहले, वह एक चट्टान की दरार में, छुप जाता है | जलपरियाँ काफ़ी देर तक, गोताखोर को खोजती है, लेकिन जब उन्हें कोई नहीं मिलता तो, वह अपने बच्चों को लेकर, तहख़ाने से बाहर चली जाती हैं और सभी समुद्री जीवों को आगाह करती है, कि हमारी दुनिया में कोई बाहरी जीव आ चुका है, जिससे हम सभी को ख़तरा हो सकता है | हमे जल्द से जल्द, उसे पकड़ना होगा | जल परी का ऐलान सुनते ही, सभी जीवों में अफ़रातफ़री मच जाती है | सभी गोताखोर को खोजने लगते हैं | समुद्री सतह में जीवों की हलचल से, समुद्र के पानी का रंग बदलने लगता है | गोताखोर को समझ में आ जाता है, कि अब उसका बचना असंभव है, इसलिए वह अपनी जान बचाने के लिए, अपने स्विमिंग कॉस्ट्यूम में से एक बम निकालता है और उसका टाइमर चालू करके, जल परियों के बीच फेंक देता है और अगले ही क्षण, एक ज़ोरदार धमाका होता है, जिससे बहुत से जीवों की जान चली जाती है | समुद्री पानी में चारों तरफ़ मरी हुई मछलियाँ, दिखाई देने लगती है और समुद्र का सारा पानी खून से लाल हो जाता है |

jalpari ki duniya mermaid best story in hindi
Image by Barroa from Pixabay

गोताखोर सोचता है, कि यही सही समय है, जब मैं यहाँ से भाग सकता हूँ | वह इसी बीच अपना ऑक्सीजन पाइप निकाल लेता है, ताकि वह तेज़ी से ऊपर जा सके | ऑक्सीजन पाइप निकालते ही, उसकी गति बढ़ जाती है और वह ऊपर पहुँचने लगता है | बहुत कम समय में वह पानी से बाहर, निकलकर तेज़ी से तैरते हुए, अपनी नाव पर चढ़ जाता है और ख़ुशी से चिल्लाने लगता है | उसे चिल्लाता देख, उसके टीम मेंबर उसे गले लगा लेते हैं | गोताखोर अपनी टीम से मिलकर बहुत ख़ुश होता है और अपनी बहादुरी के क़िस्से सुनाने लगता है | यहाँ दूसरी ओर जलपरी की दुनिया ( jalpari ki duniya ) तबाह हो चुकी होती है | बम के ज़ोरदार झटके ने, सभी जीवों को तितर बितर कर दिया होता है | सभी अपने परिवार से बिछड़ चुके होते हैं | कईयों की लाशें, समुद्र के पानी में तैर रही होती है | जलपरियाँ अपने परिवार के सदस्यों के लिए विलाप कर रही होती हैं | जलपरियों को गोताखोर कि, यह हरकत नागवार गुज़रती है | जल परियाँ अब उससे बदला लेना चाहती थी | पानी के ऊपर गोताखोरों की नाव चल रही होती है | तभी अचानक जलपरी के ज़ोरदार झटके से नाव पलट जाती है | सभी गोताखोर अपनी जान बचाने में लग जाते हैं | इसी बीच जल परी उस गोताखोर को खींचकर ले जाती है, जिसने जलपरी की दुनिया ( jalpari ki duniya ) तबाह की थी | गोताखोर जल परी की पकड़ से छूटने की पूरी कोशिश कर रहा होता है, लेकिन जलपरी की ताक़त के सामने गोताखोर का ज़ोर नहीं चलता और वह पानी के दबाव में डूबता जाता है | समुद्र की सतह में पहुँचने से पहले ही गोताखोर की मृत्यु हो जाती है और समुद्री जीव ग़ुस्से से उसकी लाश के टुकड़े टुकड़े कर डालते हैं | जल परियों ने अपना बदला ले लिया था और इसी के साथ यह कहानी समाप्त हो जाती है |

Visit for रहस्यमयी कहानी 
Short story | जलपरी का बच्चा | Jalpari ka baccha

 

Leave a Comment